राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भाजपा सांसद नंद कुमार चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: March 2, 2021 16:18 IST2021-03-02T16:18:02+5:302021-03-02T16:18:02+5:30

President Ram Nath Kovind condoles the demise of BJP MP Nand Kumar Chauhan | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भाजपा सांसद नंद कुमार चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भाजपा सांसद नंद कुमार चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 2 मार्च राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भाजपा नेता नंद कुमार सिंह चौहान के निधन पर मंगलवार को शोक जताते हुए कहा कि वह एक कुशल संगठनकर्ता, लोकप्रिय जनसेवक थे और पूरे प्रदेश के विकास के लिये प्रयत्नशील रहते थे।

राष्ट्रपति भवन ने कोविंद के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश के खंडवा से सांसद नन्द कुमार सिंह चौहान के निधन की जानकारी से दुःख हुआ ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वे एक कुशल संगठनकर्ता, लोकप्रिय जनसेवक और प्रखर वक्ता थे। वे खंडवा के साथ पूरे प्रदेश के विकास के लिए प्रयत्नशील रहते थे।’’

कोविंद ने कहा, ‘‘ मैं उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट से सांसद चौहान का बीती रात गुड़़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। चौहान कोविड-19 से पीड़ित थे और उन्हें गंभीर हालत में गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में पिछले महीने भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: President Ram Nath Kovind condoles the demise of BJP MP Nand Kumar Chauhan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे