लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जगमोहन के निधन पर शोक प्रकट किया

By भाषा | Updated: May 4, 2021 13:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 4 मई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे जगमोहन के निधन पर मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके निधन से एक शून्य पैदा हो गया है जिसे हमेशा महसूस किया जायेगा ।

राष्ट्रपति भवन ने रामनाथ कोविंद के हवाले से ट्वीट में कहा, ‘‘ जगमोहनजी के निधन से देश ने एक अद्भुत शहरी योजनाकार, सक्षम प्रशासक और विद्वान खो दिया । उनका प्रशासनिक एवं राजनीतिक करियर अतुलनीय प्रतिभा से युक्त था । ’’

राष्ट्रपति ने कहा कि उनके (जगमोहन) निधन से एक शून्य पैदा हुआ है जिसे हमेशा महसूस किया जायेगा । उनके परिवार एवं मित्रों को मेरी संवेदनाएं ।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे जगमोहन (93) का सोमवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे।

जगमोहन ने बतौर नौकरशाह अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्हें सख्त और दक्ष प्रशासक के रूप में देखा जाता था।

उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में भी काम किया था।

वर्ष 1984 में उन्हें जम्मू एवं कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू