लाइव न्यूज़ :

अपने गांव पहुंचकर भावुक हो उठे राष्ट्रपति कोविंद, जन्मभूमि की मिट्टी को माथे से लगाया, बीमार दोस्त का हालचाल पूछने भी पहुंचे

By अभिषेक पारीक | Updated: June 27, 2021 22:07 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को कानपुर देहात के परौंख गांव में अपने जन्म स्थान पहुंचे। हैलीपैड से उतरते ही राष्ट्रपति ने सबसे पहले अपने गांव की मिट्टी को छूकर उसे माथे पर लगाया और प्रणाम किया।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को परौंख गांव में अपने जन्म स्थान पहुंचे। राष्ट्रपति ने अपने गांव की मिट्टी को छूकर उसे माथे पर लगाया और प्रणाम किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उनका स्वागत किया। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को कानपुर देहात के परौंख गांव में अपने जन्म स्थान पहुंचे। हैलीपैड से उतरते ही राष्ट्रपति ने सबसे पहले अपने गांव की मिट्टी को छूकर उसे माथे पर लगाया और प्रणाम किया। इस दौरान जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उनका स्वागत किया। 

देश के सर्वाच्च पद पर होते हुए भी राष्ट्रपति अपने गांव को नहीं भूले हैं। जन्मभूमि की मिट्टी को सिर पर लगाते जिसने भी देखा वो हैरान रह गया। राष्ट्रपति की सहजता और गांव के प्रति प्रेम देखकर हर कोई हैरान रह गया। 

राष्ट्रपति ने अपने बचपन के दोस्त कृष्ण कुमार से भी मुलाकात की। कानपुर कैंट में वह अपने बीमार मित्र का हालचाल पूछने पहुंचे थे। उन्होंने कृष्ण कुमारसे कहा कि उन्हें जब से बीमार होने की जानकारी मिली है, तब से वह बेचैन थे। उन्होंने साफ कहा कि वे एक राष्ट्रपति की नहीं बल्कि एक दोस्त की हैसियत से उनके घर पर पहुंचे हैं। 

राजनीति पर नहीं हुई बात

उनके मित्र के बेटे विकास अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रपति से मिलने के लिए उनके एक अन्य मित्र भी उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान किसी भी तरह की राजनीति की बात नहीं हुई। 

पथरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना भी की

पुलिस अधीक्षक के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि पटेल और आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति कोविंद का उनके पैतृक गांव परौंख में स्वागत किया। कोविंद अपनी पत्नी और बेटी के साथ पथरी देवी मंदिर गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। कोविंद ने पटेल और आदित्यनाथ के साथ परौंख गांव का दौरा किया। कोविंद परौंख गांव के प्राथमिक स्कूल पहुंचे। 

टॅग्स :रामनाथ कोविंदकानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो