लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व पीएम मोदी ने होली पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

By अनुराग आनंद | Updated: March 29, 2021 10:05 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है 'होली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली की बधाइयां देते हुए कहा है 'आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।अमित शाह ने लिखा है- समस्त देशवासियों को ‘होली’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली के अवसर पर लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, “आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।” उन्होंने कहा, “आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी को जीवन में नए जोश व नई ऊर्जा का संचार करे।”  

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है 'होली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। रंगों का त्‍योहार होली, सामाजिक सौहार्द का पर्व है और लोगों के जीवन में खुशी, उत्‍साह व आशा का संचार करता है। मेरी कामना है कि उमंग और उल्‍लास का यह पर्व हमारी सांस्‍कृतिक विविधता में निहित राष्‍ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे।

अमित शाह ने लिखा है- समस्त देशवासियों को ‘होली’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग-उमंग, एकता और सद्भावना का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देशवासियों को होली की बधाइयां देते हुए कहा है 'असत्य पर सत्य की विजय के महोत्सव, महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि प्रेम, उल्लास और आनंद को समर्पित यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और अधिक प्रगाढ़ करे। आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से सराबोर हो।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी होली के त्योहार पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है- 'हमारे देश की विविधताओं के सभी रंगों के त्यौहार होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें- सुरक्षित रहें।

टॅग्स :रामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों