राष्ट्रपति कोविंद ने 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति को दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: July 23, 2021 14:36 IST2021-07-23T14:32:33+5:302021-07-23T14:36:00+5:30

देश के 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। इन विश्वविद्यालयों में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, हैदराबाद आदि के केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं। 

President Ram Nath Kovid appoints vice chancellors of 12 Central Universities full list | राष्ट्रपति कोविंद ने 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति को दी मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति कोविंद ने 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति की नियुक्ति को दी मंजूरी (फाइल फोटो)

Highlightsदेश के 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरीहरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु और हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय इसमें शामिल गया, मणिपुर विश्वविद्यालय, बिलासपुर का गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में भी कुलपति की हुई नियुक्ति

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपति (vice-chancellor) की नियुक्ति को स्वीकृति दे दी है। इन विश्वविद्यालयों में नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर जानकारी शिक्षा मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया इन विश्वविद्यालयों में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु और हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं। 

इनके अलावा दक्षिण बिहार (गया) का केंद्रीय विश्वविद्यालय, मणिपुर विश्वविद्यालय, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी और बिलासपुर का गुरु घासीदास विश्वविद्यालय भी शामिल हैं जिनके लिए कुलपतियों की नियुक्ति की गई है। 

इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को राज्य सभा को सूचित किया था कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के 22 पद रिक्त हैं जिनमें से 12 पदों के लिए नियुक्तियों पर  केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर, भारत के राष्ट्रपति द्वारा पहले ही अंतिम निर्णय ले लिया गया है। बता दें कि जेएनयू और डीयू सहित 10 केंद्रीय विश्वविद्यालय अभी ऐसे हैं जहां कुलपति का पद रिक्त है।

Web Title: President Ram Nath Kovid appoints vice chancellors of 12 Central Universities full list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे