लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने सैनिक स्कूल के पूर्व छात्र मेजर महेशकुमार भूरे को शौर्य चक्र प्रदान किया

By भाषा | Updated: November 22, 2021 13:03 IST

Open in App

सातारा (महाराष्ट्र), 22 नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सैनिक स्कूल सातारा के पूर्व छात्र मेजर महेशकुमार भूरे को सोमवार को शौर्य चक्र वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। मेजर भूरे ने उस अभियान का नेतृत्व किया था, जिसमें छह आतंकवादी कमांडर मारे गए थे।

मेजर भूरे तीन साल पहले के इस अभियान के दौरान भारतीय सेना के कैप्टन थे। उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में पदक प्रदान किया गया।

शौर्य चक्र प्रदान करते हुए उनके बारे में कहा गया, ‘‘कैप्टन महेशकुमार भूरे ने 25 नवंबर 2018 को जम्मू-कश्मीर में एक दल का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने अभियान का नेतृत्व किया और योजना बनाई, जिसमें छह शीर्ष आतंकवादी कमांडर मारे गए थे।’’

उनके शौर्य चक्र उद्धरण में कहा गया, ‘‘कैप्टन महेशकुमार भूरे ने लक्षित मकान की अचानक घेराबंदी की, जिसके कारण आतंकवादी फंस गए। आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंक कर और लगातार गोलीबारी करके घेराबंदी तोड़ने की कोशिश की। अधिकारियों ने नजदीक से सटीक निशाना साधकर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और अन्य आंतकवादी पीछे हट गए।’’

उसमें कहा गया कि मुठभेड़ में अपने साथी को घायल देखकर कैप्टन भूरे ने स्वयं को अत्यधिक जोखिम में डाला और अत्यंत भारी गोलीबारी के बीच उसे बाहर निकाला।

उद्धरण में कहा गया कि इसके बाद, अपने साहस और दृढ़ निश्चय के साथ वह तेज गोलाबारी के बीच आगे बढ़ते रहे तथा उन्होंने एक और आतंकवादी को मार गिराया।

इसमें कहा गया, ‘‘कप्तान महेशकुमार भूरे ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अनुकरणीय नेतृत्व और अद्वितीय साहस का परिचय दिया।’’

मेजर भूरे (30) महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। वह 2014 में सेना में शामिल हुए। इस अभियान में मेजर भूरे के साथी रहे लांस नायक नज़ीर अहमद वानी को पिछले साल मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। अशोक चक्र शांति के समय दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च वीरता पदक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन