लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में लोक सेवकों के योगदान की सराहना की

By भाषा | Updated: April 21, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोक सेवा दिवस पर बुधवार को लोक सेवकों को बधाई दी और कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारतीय नौकरशाही आधार स्तम्भ रही है ।

गौरतलब है कि भारत सरकार प्रति वर्ष 21 अप्रैल को ‘लोक सेवा दिवस’ के रूप में मनाती है ।

आज ही के दिन 1947 में देश के पहले गृह मंत्री वल्लभ भाई पटेल ने राजधानी स्थित मेटकॉफ हाउस में प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित किया था। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने लोक सेवकों को ‘‘देश का लौह ढांचा’’ करार दिया था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘ लोक सेवा दिवस पर सभी वर्तमान एवं पूर्व लोक सेवकों को शुभकामनाएं । हमारी नौकरशाही को सही अर्थो में लौह ढांचा कहा गया है और आप कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आधार स्तम्भ रहे हैं । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आपने पेशेवर उत्कृष्टता और लोक सेवा के प्रति समर्पण के मानदंडों को ऊंचा किया ।’’

कार्मिक राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में आगे है । भारत में लोक सेवकों ने कोरोना वायरस महामारी की अभूतपूर्व चुनौतियों से निपटने में काफी योगदान दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल