लाइव न्यूज़ :

पुलिस अधिकारी महेश भारद्वाज को असाधारण सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

By भाषा | Updated: January 25, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी मणिपुर में कथित न्यायेत्तर हत्याओं की जांच के लिए सीबीआई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त दिल्ली पुलिस के अधिकारी महेश भारद्वाज को असाधारण सेवा के लिए गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया है।

वर्ष 1993 में दिल्ली पुलिस में सहायक आयुक्त के रूप में शामिल हुए भारद्वाज ने संयुक्त राष्ट्र पुलिस, अंडमान निकोबार और मिजोरम पुलिस, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के साथ व्यापक तौर पर काम किया है।

डीसीपी (यातायात) के तौर पर उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कुशलता से यातायात व्यवस्थाओं की निगरानी की। उन्होंने डीसीपी के तौर पर उच्चतम न्यायालय की सुरक्षा को भी मजबूत किया।

भारद्वाज ने एनएचआरसी में रहते हुए अवैध प्रवासियों के लिए असम में स्थापित किए गए हिरासत केंद्रों का दौरा किया और मौके पर जांच की।

फरवरी, 2018 में, उन्हें मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा कथित न्यायेत्तर हत्याओं और मानवाधिकार उल्लंघनों की जांच में शामिल करने के उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई में प्रतिनियुक्त किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल