लाइव न्यूज़ :

पुलिस अधिकारी महेश भारद्वाज को असाधारण सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

By भाषा | Updated: January 25, 2021 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी मणिपुर में कथित न्यायेतर हत्याओं की जांच के लिए सीबीआई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त दिल्ली पुलिस के अधिकारी महेश भारद्वाज को असाधारण सेवा के लिए गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया है।

वर्ष 1993 में दिल्ली पुलिस में सहायक आयुक्त के रूप में शामिल हुए भारद्वाज ने संयुक्त राष्ट्र पुलिस, अंडमान निकोबार और मिजोरम पुलिस, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के साथ व्यापक तौर पर काम किया है।

डीसीपी (यातायात) के तौर पर उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कुशलता से यातायात व्यवस्थाओं की निगरानी की। उन्होंने डीसीपी के तौर पर उच्चतम न्यायालय की सुरक्षा को भी मजबूत किया।

भारद्वाज ने एनएचआरसी में रहते हुए अवैध प्रवासियों के लिए असम में स्थापित किए गए हिरासत केंद्रों का दौरा किया और मौके पर जांच की।

फरवरी, 2018 में, उन्हें मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा कथित न्यायेतर हत्याओं और मानवाधिकार उल्लंघनों की जांच में शामिल करने के उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई में प्रतिनियुक्त किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है