लाइव न्यूज़ :

रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष ने स्वच्छता के क्षेत्र में भारत की प्रगति को सराहा

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:11 IST

गुजरे बरसों में स्वच्छता को लेकर भारत में हुई प्रगति की तारीफ करते हुए रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष मार्क मैलोनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में इस क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है।

Open in App
ठळक मुद्देमैलोनी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं पिछले 21 साल से भारत आ रहा हूं। मैं जनवरी 1998 की अपनी पहली भारत यात्रा अब भी याद कर सकता हूं,

गुजरे बरसों में स्वच्छता को लेकर भारत में हुई प्रगति की तारीफ करते हुए रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष मार्क मैलोनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में इस क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। मैलोनी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं पिछले 21 साल से भारत आ रहा हूं।

मैं जनवरी 1998 की अपनी पहली भारत यात्रा अब भी याद कर सकता हूं, जब मैं मुंबई हवाई अड्डे के पास की एक होटल में ठहरा था। तब इस जगह के आस-पास के इलाकों में बहुत साफ-सफाई नहीं हुआ करती थी। लेकिन गुजरे बरसों में भारत में स्वच्छता के साथ ही परिवहन के बुनियादी ढांचे और जीवन के कई अन्य क्षेत्रों में गजब का परिवर्तन हुआ है।"

उन्होंने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल देश में पेयजल और स्वच्छता के साथ ही बुनियादी शिक्षा तथा साक्षरता के क्षेत्रों पर खास जोर देते हुए अलग-अलग गतिविधियां चला रहा है। अमेरिका के अलबामा प्रांत से ताल्लुक रखने वाले मैलोनी रोटरी इंटरनेशनल के यहां शुक्रवार से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने इंदौर आये हैं।

इस तीन दिवसीय सम्मेलन में मेजबान भारत के साथ श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान के नुमाइंदे भाग ले रहे हैं। रोटरी इंटरनेशनल के एक अधिकारी के मुताबिक इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश आम्टे सरीखी हस्तियां बतौर खास मेहमान शिरकत करेंगी। भाषा हर्ष शोभना शोभना

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?