लाइव न्यूज़ :

पीडीपी की युवा शाखा के अध्यक्ष को एनआईए ने आतंकवाद के मामले में गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 25, 2020 15:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को पीडीपी युवा शाखा के अध्यक्ष वहीद पर्रा को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर लिया।

पर्रा ने हाल ही में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा से जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।

आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से उसके संबंधों के मामले में सोमवार से उससे यहां एनआईए मुख्यालय में पूछताछ की जा रही थी।

दक्षिण कश्मीर, खासकर आतंकवाद से प्रभावित पुलवामा में पीडीपी के पुनरुद्धार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पर्रा का नाम निलंबित पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह मामले की जांच के दौरान सामने आया।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ आज, एनआईए ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की युवा शाखा के नेता वहीद उर रहमान पर्रा को नवीद बाबू-दविंदर सिंह के हिजबुल मुजाहिदीन की मदद करने संबंधी मामले में अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।’’

पर्रा ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था कि उससे जिस मामले में पूछताछ की जा रही है, उसे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए