लाइव न्यूज़ :

इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन के अध्यक्ष 16 मार्च को भारतीय सांसदों को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: March 14, 2021 00:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च अंतरराष्ट्रीय संसदीय संस्था आईपीयू के अध्यक्ष दुआर्ते पाचेको 16 मार्च को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में भारतीय सांसदों को संबोधित करेंगे। लोकसभा सचिवालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (आईपीयू) के अध्यक्ष भारतीय संसद के न्योते पर 14 से 20 मार्च तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। आईपीयू का मुख्यालय जिनेवा में स्थित है।

लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि पाचेको उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे।

पाचेको अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे और संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में भारतीय संसदीय समूह (आईपीजी) के तत्त्वावधान में सदस्यों को संबोधित करेंगे।

बाद में दिन में, वह विदेश मामलों की संसदीय समिति के साथ बातचीत करेंगे। वह अपने भारत प्रवास के दौरान गोवा और आगरा भी जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि आईपीयू सबसे पुराने और सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय संसदीय संस्थाओं में से एक है, जिसके 179 से अधिक सदस्य हैं।

आईपीयू दुनिया भर में लोकतंत्र को बढ़ावा देने से जुड़े और अंतरराष्ट्रीय महत्त्व के मुद्दों को उठाता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है