लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद राष्ट्रपति कोविंद का कार्यक्रम स्थगित

By भाषा | Updated: December 8, 2021 19:41 IST

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबर महाराष्ट्र के दौरे पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को यहां राजभवन में दरबार हॉल का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन तमिलनाडु में वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कार्यक्रम को टाल दिया गया। हेलीकॉप्टर में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन राव और अन्य सवार थे।

शाम को राजभवन के एक बयान में कहा गया कि ''भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से जुड़ी दुखद घटना'' के मद्देनजर कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

जनरल रावत, उनकी पत्नी और अन्य अधिकारियों को ले जा रहा भारतीय वायु सेना (वायुसेना) का हेलीकॉप्टर आज तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खुद घोषणा की कि इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। कोश्यारी ने इसका कोई कारण नहीं बताया था। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी कोश्यारी के साथ थे। कोविंद छह दिसंबर से महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर हैं।

कोश्यारी ने कहा, ''माननीय राष्ट्रपति और हमारी इच्छा है कि इस कार्यक्रम को टाल दिया जाए..यह अवसर (हॉल का उद्घाटन करने का) भविष्य में फिर से आएगा।''

बाद में जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, ''राज्यपाल ने कहा है कि राजभवन में नए दरबार हॉल के उद्घाटन को टाल दिया गया है। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से जुड़ी दुखद घटना के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।''

बयान में कहा गया है, “हॉल का उद्घाटन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के हाथों किया जाना था। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से संबंधित गंभीर दुर्घटना के मद्देनजर राष्ट्रपति के साथ चर्चा के बाद कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?