लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद ने छठ महापर्व पर शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: November 19, 2020 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सभी से कोविड-19 महामारी संबंधी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए पूजा-अर्चना करने को कहा।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा पर परंपरा है कि लोग नदियों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों के पास जाकर भगवान सूर्य की पूजा करते हैं और प्रकृति की उपासना करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘छठ पूजा के पावन अवसर पर हम प्रकृति और पर्यावरण को बचाने का शपथ लें और कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए इसे मनाएं। छठी मइया सभी लोगों को स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद दें।’’

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘छठ पूजा के पावन अवसर पर मैं देशवासियों और विदेश में बसे भारतीयों को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए