लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद 15 से 17 दिसंबर तक बांग्लादेश की राजकीय यात्रा करेंगे

By भाषा | Updated: December 6, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बांग्लादेश के 50वें विजय दिवस समारोहों में शरीक होने के लिए 15 से 17 दिसंबर तक इस पड़ोसी देश की राजकीय यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि कोविंद, यात्रा के दौरान अपने बांग्लादेशी समकक्ष अब्दुल हामिद के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की एक बैठक करेंगे।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन राष्ट्रपति कोविंद से अलग-अलग मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद के न्योते पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बांग्लादेश के 50वें विजय दिवस में शरीक होने के लिए 15 से 17 दिसंबर तक वहां की राजकीय यात्रा करेंगे।’’

इसमें कहा गया है कि ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति की यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को दोनों देशों द्वारा दी जा रही उच्च प्राथमकिता को प्रदर्शित करती है।

मंत्रालय ने यह भी कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों एवं परस्पर विश्वास पर बहुआयामी और मजबूत साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की दोनों देशों की साझा आकांक्षा की भी पुन:पुष्टि करती है। ’’

वर्ष 2021 बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ और बंगबंधू शेख मुजीबुर रहमान का जन्म शताब्दी वर्ष है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘बांग्लादेश, भारत की पड़ोस प्रथम नीति का एक बड़ा स्तंभ है। ’’

मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों ने कोविड-19 महामारी के दौरान चुनौतियों से निपटने में करीबी सहयोग किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू