लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद ने पुणे वायु सेना अड्डे का दौरा किया, जवानों से बातचीत की

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:15 IST

Open in App

पुणे, सात दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को पुणे में वायु सेना अड्डे का दौरा किया, जहां उन्होंने बड़ी संख्या में लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर वाली उड़ान प्रदर्शन का जायजा लिया। इस दौरान राष्ट्रपति ने सैनिकों से बातचीत करने के साथ ही सुखोई लड़ाकू विमान के पूर्ण मिशन 'सिम्युलेटर' का अनुभव किया। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि रक्षा बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति ने एसयू-30 एमकेआई के पूर्ण मिशन 'सिम्युलेटर' में 'उड़ान' का अनुभव किया और उन्हें इस लड़ाकू विमान की विशेष क्षमताओं से अवगत कराया गया।

कोविंद सोमवार से महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को मुंबई के पास रोप-वे के जरिए ऐतिहासिक रायगढ़ किले की यात्रा कर अपने दौरे की शुरुआत की थी।

कोविंद के कार्यालय ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुणे में वायु सेना अड्डे का दौरा किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने एक शानदार उड़ान प्रदर्शन का जायजा लिया और सैनिकों से बातचीत की। राष्ट्रपति ने लड़ाकू विमान एसयू-30 एमकेआई के पूर्ण मिशन 'सिम्युलेटर' का भी अनुभव किया।

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पुणे पहुंचने पर दक्षिण-पश्चिमी वायुसेना कमान के 'एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ' एयर मार्शल विक्रम सिंह और दक्षिण-पश्चिमी वायुसेना कमान की 'एयर फोर्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन' की प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अराथी सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगवानी की।

विज्ञप्ति के मुताबिक, इसके बाद कोविंद ने एक बेड़े की समीक्षा की, जिसमें एसयू-30 एमकेआई विमान और स्वदेश निर्मित आकाश मिसाइल प्रणाली की समीक्षा शामिल रही।

इसके मुताबिक, '' माननीय राष्ट्रपति ने एक उड़ान प्रदर्शन का जायजा लिया, जिसमें बड़ी संख्या में लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर शामिल रहे। उड़ान प्रदर्शन के दौरान जगुआर विमान के बेड़े ने हवा में शानदार प्रदर्शन किया, जिसने पुणे के आसमान को '75' दर्शाने वाले रंगों से रंग दिया जोकि भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा