लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद 6-7 मार्च को मध्यप्रदेश के प्रवास पर, जबलपुर एवं दमोह में कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By भाषा | Updated: March 5, 2021 23:10 IST

Open in App

भोपाल, पांच मार्च राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 6 एवं 7 मार्च को दो दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश आएंगे और जबलपुर एवं दमोह में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, ‘‘राष्ट्रपति शनिवार 6 मार्च को जबलपुर आएंगे। राष्ट्रपति यहाँ न्यायिक अकादमियों के डायरेक्टर्स रिट्रीट कार्यक्रम में और मां नर्मदा की महाआरती के कार्यक्रम में शामिल होंगे।’’

उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति का शनिवार की सुबह नई दिल्ली से भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा सुबह 9.40 बजे डुमना विमानतल आयेंगे। कोविंद यहाँ सुबह 11 बजे मानस भवन में ऑल इंडिया ज्यूडिशियल एकेडमीज डायरेक्टर्स रिट्रीट कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में और शाम 7 बजे ग्वारीघाट में नर्मदा आरती में शामिल होंगे।

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति शनिवार की शाम उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सेरेमोनियल डिनर में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दूसरे दिन रविवार 7 मार्च की सुबह 9.30 बजे वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा दमोह जिले के ग्राम जलहरी स्थित हेलीपेड के लिये प्रस्थान करेंगे। कोविंद जलहरी से कार द्वारा सिंग्रामपुर पहुँचेंगे और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद राष्ट्रपति सिंग्रामपुर में ही जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे तथा दोपहर 2.40 बजे वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा जबलपुर के डुमना हवाईअड्डे के लिये रवाना होंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति कोविंद का दोपहर 3.20 बजे डुमना हवाईअड्डे पर आगमन होगा, जिसके बाद वे वहां से दोपहर 3.30 बजे वायुसेना के विमान से नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू