लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे

By भाषा | Updated: December 17, 2020 18:56 IST

Open in App

पणजी, 17 दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गोवा के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पणजी आएंगे और राज्य के पुर्तगाली शासन से मुक्त होने की 60वीं सालगिरह मनाने के लिए आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि गोवा को पुर्तगाली शासन से 19 दिसंबर 1961 को आजादी मिली थी।

सावंत शनिवार को पणजी स्थित कांपाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रपति कोविंद शनिवार दोपहर को गोवा आएंगे और वहां से पणजी के नजदीक स्थित राजभवन जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शाम को राष्ट्रपति कोविंद के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक और वह आजाद मैदान में स्थापित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

सावंत ने बताया कि इसके बाद शाम को पणजी के डीबी बंदोदकर मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रपति शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में 150 से 200 गोवा के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

सावंत ने बताया कि गोवा के मुक्ति दिवस पर राष्ट्रपति राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य के सांस्कृतिक और सामाजिक पहलुओं से दुनिया को रूबरू कराने के लिए गोवा सरकार ने पूरे साल कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों