लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद एम्स में बाईपास सर्जरी के बाद राष्ट्रपति भवन लौटें

By भाषा | Updated: April 12, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि वह यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बाईपास सर्जरी कराने के बाद राष्ट्रपति भवन लौट आए हैं।

कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘अपनी सर्जरी के बाद मैं राष्ट्रपति भवन लौट आया हूं। मेरे शीघ्र स्वस्थ होने में आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं तथा एम्स के चिकित्सकों एवं नर्सों द्वारा की गई असाधारण देखभाल की अहम भूमिका रही। मैं हर किसी का शुक्रगुजार हूं ! मैं घर लौटने से खुश हूं। ’’

कोविंद (75) की 30 मार्च को यहां एम्स में बाईपास सर्जरी (हृदय) की गई थी।

राष्ट्रपति भवन ने तीन अप्रैल को ट्वीट किया था, ‘‘राष्ट्रपति कोविंद को आज एम्स में आईसीयू से विशेष कक्ष में भेज दिया गया। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टर उनकी हालत की निरंतर निगरानी कर रहे हैं और उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां