लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद ने गोवा के 60वें मुक्ति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: December 19, 2020 19:49 IST

Open in App

पणजी, 19 दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को गोवा के 60वें मुक्ति दिवस के अवसर पर यहां शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

यह तटीय राज्य 19 दिसंबर, 1961 को पुर्तगाल के औपनिवेशिक शासन से मुक्त हुआ था।

राष्ट्रपति ने गोवा के राज्यपाल बी एस कोश्यारी, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य लोगों के साथ आजाद मैदान स्थित शहीद स्मारक का दौरा किया।

यह स्मारक स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में बनाया गया है जिन्होंने 450 साल के दमनकारी पुर्तगाली शासन से गोवा की मुक्ति के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था।

राष्ट्रपति दो दिन की यात्रा पर आज दोपहर को गोवा पहुंचे। डाबोलिम हवाई अड्डे पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया।

आजाद मैदान में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के बाद, राष्ट्रपति ने मुक्ति दिवस पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए प्रस्थान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो