लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद तीन दिवसीय पटना दौरे के बाद दिल्ली के लिए रवाना

By भाषा | Updated: October 22, 2021 14:14 IST

Open in App

पटना, 22 अक्टूबर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तीन दिवसीय दौरे के बाद पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों और खादी मॉल का भ्रमण किया।

पटना दौरे के क्रम में कोविंद ने शुक्रवार को अपने दिन की शुरुआत तख्त हरमंदिर पटना साहिब की यात्रा के साथ की जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित गुरुद्वारा है, जहां गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ था और उन्होंने अपना बचपन बिताया था।

इसके बाद राष्ट्रपति ने पटना जंक्शन से सटे महावीर मंदिर का दौरा किया। पूजा स्थल का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल ने उन्हें रामचरित मानस की एक प्रति भेंट की। इसके बाद कोविंद पास के बुद्ध स्मृति पार्क गए और विपस्सना केंद्र में कुछ समय बिताया।

बृहस्पतिवार को यहां बिहार विधानसभा भवन शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने बिहार के राज्यपाल के रूप में यहां रहते हुए ध्यान केंद्र की स्थापना में अपनी सक्रिय रुचि को याद किया था।

राष्ट्रपति ने शुक्रवार को बिहार खादी ग्रामोद्योग भवन का भी दौरा किया जिसे खादी मॉल के नाम से जाना जाता है, वहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सिर झुकाया और चरखा चलाया।

कोविंद, 15 अगस्त 2015 से 20 जून 2017 तक बिहार के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे।

शुक्रवार को इन चार स्थानों का भ्रमण करने के बाद राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

राष्ट्रपति के दिल्ली के लिए रवाना होने के समय पटना हवाई अड्डे पर राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे