लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद ने नागरिकों को ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर बधाई दी

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई दी और सभी से कोविड-19 के प्रसार को रोकने के उपायों को अपनाकर इस महामारी से लड़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

कोविंद ने कहा कि ईद-उल-अजहा प्रेम, निस्वार्थता और बलिदान की भावना के प्रति आभार व्यक्त करने और एक समावेशी समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर काम करने का त्योहार है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि त्योहार खुशियां बांटने और गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करने का भी एक अवसर है।

कोविंद ने कहा, ‘‘आइये हम कोविड-19 के प्रसार को रोकने के उपायों को अपनाकर इसके खिलाफ लड़ने और समाज के हर वर्ग की खुशी और भलाई के लिए काम करने संकल्प लें।’’

राष्ट्रपति ने संदेश में कहा है, ‘‘ईद-उल-अजहा के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’’,

चेन्नई से प्राप्त खबर के अनुसार तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर बधाई दी। ईद-उल-अजहा को बकरीद भी कहा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव