लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद ने महापात्र के निधन पर शोक प्रकट किया

By भाषा | Updated: June 19, 2021 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि उन्हें उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव गुरुप्रसाद महापात्र के असामयिक निधन पर काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि महापात्र उत्कृष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं लोक सेवा को समर्पित थे।

राष्ट्रपति भवन ने कोविंद के हवाले से किये एक ट्वीट में कहा, ‘‘उद्योग और आंतरिक व्यापार विभाग के सचिव डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र के असामयिक निधन से काफी पीड़ा हुई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महापात्र एक उत्कृष्ट प्रशासनिक अधिकारी थे। उनके काम करने का तरीका तथा लोक सेवा के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों एवं सहयोगियों के साथ है।’’

गौरतलब है कि महापात्र का शनिवार को कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। उन्हें अप्रैल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

वर्ष 2019 के अगस्त में डीपीआईआईटी के सचिव का कार्यभार संभालने से पहले गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे महापात्र ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा