लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद ने जाम्बिया के प्रथम राष्ट्रपति डॉ केनेथ कौंडा के निधन पर शोक प्रकट किया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 12:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जाम्बिया के प्रथम राष्ट्रपति और आधुनिक जाम्बिया के संस्थापक डॉ. केनेथ डेविड कौंडा के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि समर्पित गांधीवादी एवं कद्दावर अफ्रीकी नेता कौंडा का योगदान कभी व्यर्थ नहीं जायेगा।

कौंडा का 97 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका न्यूमोनिया का इलाज चल रहा था।

राष्ट्रपति भवन ने कोविंद के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ जाम्बिया के प्रथम राष्ट्रपति और आधुनिक जाम्बिया के संस्थापक डॉ. केनेथ डेविड कौंडा के निधन के बारे में सूचना मिलने से दुखी हूं । ’’

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें वर्ष 2018 में डा. कौंडा से मिलने का अवसर मिला ।

उन्होंने कहा ‘‘ कद्दावर अफ्रीकी नेता और समर्पित गांधीवादी कौंडा का योगदान कभी व्यर्थ नहीं जायेगा । जाम्बिया के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना । ’’

कौंडा उस आंदोलन के नेता थे जिसके कारण दक्षिण अफ्रीकी देश जाम्बिया में अंग्रेजों का औपनिवेशिक शासन समाप्त हुआ । वह 1964 में जाम्बिया के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू