लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे

By भाषा | Updated: September 16, 2021 14:49 IST

Open in App

शिमला, 16 सितंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को शिमला पहुंचे।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य गणमान्य लोगों ने यहां अन्नाडेल हेलीपैड पर उनका स्वागत किया।

एक अधिकारी ने बताया कि कोविंद शुक्रवार को राज्य विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे और शनिवार को वह राष्ट्रीय लेखा परीक्षा और लेखा अकादमी, शिमला में भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा के विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

कोविंद शिमला के बाहरी इलाके में स्थित राष्ट्रपति आवास ‘द रीट्रीट’ के बजाय चौड़ा मैदान में सेसिल होटल में ठहरेंगे।

उन्होंने बताया कि शनिवार को द रीट्रीट के चार कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के कारण राष्ट्रपति होटल में रुकेंगे।

राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा दिए जाने की स्वर्ण जयंती के मौके पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बताया कि कोविंद हिमाचल प्रदेश विधानसभा को संबोधित करने वाले तीसरे राष्ट्रपति होंगे। तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी क्रमश: 2003 तथा 2013 में राज्य विधानसभा को संबोधित कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि मौजूदा विधायकों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धुमल समेत सभी पूर्व विधायकों को विशेष सत्र के लिए आमंत्रित किया गया है। राज्य के पांच सांसद और सात पूर्व सांसद भी इसमें भाग लेंगे।

राष्ट्रपति के करीबी संपर्क में आने वाले लोगों को कोविड-19 से संक्रमित न पाए जाने की रिपोर्ट देनी होगी।

राज्य के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को राष्ट्रपति एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह 19 सितंबर को सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन