लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद तीन दिवसीय यात्रा पर उधगमंडलम पहुंचे

By भाषा | Updated: August 3, 2021 15:51 IST

Open in App

कोयंबटूर/उदगमंडलम, तीन अगस्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को तीन दिवसीय यात्रा पर नीलगिरि जिला में उदगमंडलम पहुंचे। इस दौरान वह वेलिंगटन में डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

कोविंद चेन्नई से कोयंबटूर में सुलूर वायुसेना स्टेशन पहुंचे, जहां सोमवार को उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की तस्वीर का अनावरण किया। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और राज्य के कुछ मंत्रियों और वरिष्ठ जिला एवं पुलिस अधिकारियों ने वायु सेना स्टेशन पर उनका स्वागत किया।

सूत्रों ने बताया कि वह तीन दिन राजभवन में रहेंगे। कोविंद बुधवार को वेलिंगटन के डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज में एक समारोह में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति छह अगस्त को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस बीच कोयंबटूर जिला प्रशासन ने छह अगस्त तक सुलूर वायु सेना स्टेशन और उसके आसपास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह