लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद ने चार देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किये

By भाषा | Updated: October 26, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को चार देशों लक्जमबर्ग, स्लोवानिया, इजराइल और मिस्र के नए राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किये । राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति कोविंद के हवाले से ट्वीट में यह जानकारी दी ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन चार देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किये । कोविड-19 महामारी के बाद शीर्ष राजनयिकों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर अपना परिचय पत्र पेश करने का यह पहला कार्यक्रम था ।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को परिचय पत्र पेश करने वालों में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन, लक्जमबर्ग की राजदूत पेगी फ्रेंटजेन, स्लोवानिया की राजदूत मटेजा वोदेब घोष और मिस्र के राजदूत वायेल मोहम्मद अवाद हामिद शामिल हैं ।

बयान के अनुसार, परिचय पत्र स्वीकार करने के बाद राष्ट्रपति ने चारों राजदूतों से अलग अलग बातचीत की ।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने राजदूतों की नियुक्ति पर उन्‍हें अपनी शुभकामनाएं दीं और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने तथा प्रगति एवं समृद्धि की दिशा में काम करने में उनकी सफलता की कामना की ।

उन्होंने चारों देशों के साथ भारत का मधुर और मैत्रीपूर्ण करीबी एवं बहुआयामी संबंधों का रेखांकित किया।

बयान के अनुसार, राजदूतों ने भारत के साथ संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में घनिष्टता से काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस