लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने दीव में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:42 IST

Open in App

दीव, 26 दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को दीव में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वह केंद्र शासित प्रदेश दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली के चार दिवसीय दौरे पर हैं।

उन्होंने स्वच्छता बरकरार रखने की पहल एवं सांस्कृतिक विरासत के सरंक्षण के प्रयासों को लेकर दीव प्रशासन की सराहना की।

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में भारतीय थल सेना द्वारा 1961 में पुर्तगाली शासन से क्षेत्र को मुक्त कराने और 1971 के (भारत-पाकिस्तान) युद्ध में कैप्टन महेंद्र नाथ मल्ला के द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान की सराहना की।

राष्ट्रपति के इस केंद्र शसित प्रदेश के दौरे का आज दूसरा दिन था।

उन्होंने कहा, ''इस क्षेत्र का इतिहास साहस, पराक्रम और देशभक्ति की कहानियों से भरा हुआ है।''

कोविंद ने दीव में शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की और अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), वड़ोदरा के अंतरराष्ट्रीय परिसर के प्रथम शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के तीनों जिलों को ''खुले में शौच से मुक्त'' घोषित किया गया है।

राष्ट्रपति ने प्रत्येक घर से कूड़ा एकत्र करने की जिम्मेदारी लेने की पहल करने को लेकर स्थानीय प्रशासन की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि इस पहल ने पूरे देश के समक्ष एक मिसाल पेश की है।

राष्ट्रपति ने सौदवाड़ी में एक स्कूल के निर्माण, दीव सिटी वॉल पर 1.3 किमी हेरिटेज वॉक-वे का विकास, फोर्ट रोड के फल एवं सब्जी बाजार के उन्नयन के साथ ही एकीकृत नगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली के विकास समेत अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब