राष्ट्रपति, गृह मंत्री ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

By भाषा | Updated: August 4, 2021 13:55 IST2021-08-04T13:55:56+5:302021-08-04T13:55:56+5:30

President, Home Minister wish Puducherry Chief Minister on his birthday | राष्ट्रपति, गृह मंत्री ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

राष्ट्रपति, गृह मंत्री ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

पुडुचेरी, चार अगस्त राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने बुधवार को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई दी।

पुडुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष आर सेल्वम, विधायकों और कई मंत्रियों ने रंगासामी को बधाई दी, जो केन्द्र शासित प्रदेश में एआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि रंगासामी ने कई मंदिरों में पूजा की और मौजूदा वैश्विक महामारी की स्थिति को देखते हुए एआईएनआरसी के कार्यकर्ताओं द्वारा ऑनलाइन एक जन्मदिन समारोह का आयोजन भी किया गया।

पार्टी ने पहले ही कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री आवास पर इकट्ठा ना होने की अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: President, Home Minister wish Puducherry Chief Minister on his birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे