लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कश्मीरी भाषा में किया श्रोताओं का अभिवादन

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:16 IST

Open in App

श्रीनगर, 27 जुलाई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन की शुरुआत स्थानीय भाषा में कर श्रोताओं को अपना मुरीद बना लिया और कहा कि कश्मीर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रभाव की छाप पूरे भारत में है।

कोविंद ने एसकेआईसीसी सभागार में उपस्थित हस्तियों से कहा, ‘‘क्या मैं कश्मीरी में कुछ शब्द कह सकता हूं।’’

उन्होंने इसके बाद मुस्कराते हुए कहा, ‘‘मेई सापाज खुशी तुही मीलिथ’’ यानी ‘‘मुझे आपसे मिलकर खुशी हुई।’’

स्टेडियम में मौजूद छात्रों सहित अन्य श्रोताओं ने इसपर तालियां बजाकर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

कोविंद ने कहा कि कश्मीर आए लगभग सभी धर्मों ने इसकी खास विशेषता ‘‘कश्मीरियत’’ को अपनाया जिससे रूढ़िवादिता खत्म हुई और समुदायों के बीच सहिष्णुता तथा पारस्परिक स्वीकृति को प्रोत्साहन मिला।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं इस अवसर का उपयोग कश्मीर की युवा पीढ़ी से यह आग्रह करने के लिए करना चाहता हूं कि वह अपनी समृद्ध विरासत से सीखे। उनके पास यह जानने का प्रत्येक कारण है कि कश्मीर सदैव शेष भारत के लिए उम्मीद की किरण रहा है।’’

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कश्मीर के युवा और नारी शक्ति लोकतंत्र का इस्तेमाल शांतिपूर्ण एवं समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए करेंगे।

पिछले वर्षों में कई प्रधानमंत्री स्थानीय लोगों से जुड़ने के लिए अपने संबोधनों में कश्मीरी शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं।

फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एसकेआईसीसी में कश्मीरी बोलकर श्रोताओं को आश्चर्यचकित कर दिया था।

अप्रैल 2003 में यहां एक रैली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कश्मीरी कवि मेहजूर की पंक्तियां बोलकर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है