लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करते हुए उत्साह और सद्भाव के वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की ।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ‘‘ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’’

उन्होंने कहा कि ज्ञान, समृद्धि, अच्छे भविष्य के प्रतीक भगवान गणेश के जन्म के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले इस त्योहार में भरपूर उत्साह व उल्लास देखने को मिलता है।

कोविंद ने कहा, ‘‘ इस वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर, हम सब मिलकर विघ्नहर्ता भगवान गणेश से प्रार्थना करें कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ किए जा रहे वे हमारे प्रयासों को सफल बनाएं और हम सभी को सुख-शांति प्रदान करें।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ’’हम कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करते हुए उत्साह और सद्भाव के वातावरण में इस त्योहार को मनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?