लाइव न्यूज़ :

President Eletion 2022: विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने भरा नामांकन, शरद पवार और राहुल गांधी समेत कई और नेता भी हुए शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2022 12:55 IST

President Eletion 2022: आपको बता दें कि राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नामांकन के समय वहां पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के कई और नेता भी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आज अपना नामांकन भरा है। इस दौरान विपक्ष के कई बड़े नेता वहां मौजूद थे।इससे पहले 24 जून को एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन भरा था।

President Eletion 2022: राष्ट्रपति चुनाव (President Election) के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने आज अपना नामांकन दाखिल किया है। सिन्हा ने नामांकन पत्रों के चार सेट राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी को सौंपे है। पी. सी. मोदी राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी हैं। 

 

विपक्ष के ये बड़े नेता रहे मौजूद

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा के नामांकन दाखिल करने के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, द्रमुक नेता ए राजा, नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और कई अन्य विपक्षी नेता मौजूद थे। 

राष्ट्रपति चुनाव 19 जुलाई को होना है

विपक्षी दलों ने सिन्हा को 21 जून को अपना साझा उम्मीदवार घोषित किया था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया था। राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है। मतगणना 21 जुलाई को होगी। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।  

टॅग्स :यशवंत सिन्हाकांग्रेसटीएमसीराहुल गांधीशरद पवारअखिलेश यादवद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस