Free Treatment: '70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों मिलेगा मुफ्त इलाज', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: June 27, 2024 18:22 IST2024-06-27T18:19:34+5:302024-06-27T18:22:15+5:30

Free Treatment: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा।

President Droupadi Murmu said Ayushman Bharat-Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana Free Treatment | Free Treatment: '70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों मिलेगा मुफ्त इलाज', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा

Photo credit twitter

Highlights70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगाआयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 55 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैंसरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रदान की है

Free Treatment: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत 55 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि एक सशक्त भारत के लिए हमारी सेनाओं में आधुनिकता जरूरी है। युद्ध की स्थिति में हम सर्वश्रेष्ठ बनें-इसके लिए सेनाओं में सुधार की प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए। इसी सोच के साथ मेरी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पिछले एक दशक में हमारा रक्षा निर्यात 18 गुना बढ़कर 21,000 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा मेरी सरकार ने सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देना शुरू कर दिया है। इससे बंटवारे से पीड़ित अनेक परिवारों के लिए सम्मान का जीवन जीना तय हुआ है। जिन परिवारों को सीएए के तहत नागरिकता मिली है मैं उनके बेहतर भविष्य की कामना करती हूं। 

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रदान की है। मेरी सरकार के नए कार्यकाल की शुरुआत से अब तक 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों को हस्तांतरित की जा चुकी है।

सरकार ने खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है। आज का भारत अपनी वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि व्यवस्था में बदलाव कर रहा है। आजकल दुनिया में जैविक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

भारतीय किसानों के पास इस मांग को पूरा करने की पूरी क्षमता है इसलिए सरकार प्राकृतिक खेती और इससे जुड़े उत्पादों की सप्लाई चेन को सशक्त कर रही है। 

उन्होंने कहा कि देश में छह दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है। लोगों ने इस सरकार पर तीसरी बार भरोसा जताया है। लोग जानते हैं कि सिर्फ यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। 

Web Title: President Droupadi Murmu said Ayushman Bharat-Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana Free Treatment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे