लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के इस आलीशान होटल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का होगा स्वागत, जानें क्या है इसकी खासियत

By भाषा | Updated: February 23, 2020 19:38 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति सोमवार को भारत दौरे पर पहुंचेंगे। होटल की वेबसाइट के अनुसार यहां वायु गुणवत्ता पर निगरानी रखने वाली प्रणाली है और इसके जरिये यह सुनिश्चित किया जाता है कि आने वाले मेहमानों को ताजी और स्वच्छ हवा मिले।

Open in App

दिल्ली का आईटीसी मौर्य होटल भारत यात्रा पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिये पूरी तरह तैयार है। ट्रंप के लिये होटल में भोजन जांच की प्रयोगशाला, व्यापक सुरक्षा प्रणाली के अलावा शानदार निजी ड्राइंग रूम, स्पा जैसे विशेष प्रबंध किये गए हैं। आईटीसी मौर्य इससे पहले भी कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत कर चुका हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति सोमवार को भारत दौरे पर पहुंचेंगे। होटल की वेबसाइट के अनुसार यहां वायु गुणवत्ता पर निगरानी रखने वाली प्रणाली है और इसके जरिये यह सुनिश्चित किया जाता है कि आने वाले मेहमानों को ताजी और स्वच्छ हवा मिले। चाणक्य के नाम से मशहूर दो कमरों के 'ग्रैंड प्रेजिडेंशियल सुइट' में इससे पहले कई विशेष मेहमानों को ठहराया गया है, जिनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर, बिल क्लिंटन और जॉर्ज डबल्यू बुश शामिल हैं। होटल की वेबसाइट के अनुसार इसमें निजी ड्राइंग रूम, निजी टैरेस, जिम और डायनिंग एरिया है।

इसके अलावा यहां निजी प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थल, तेज गति से चलने वाली लिफ्ट, व्यापक सुरक्षा प्रणाली की भी सुविधा है। सूत्रों के अनुसार, जिस फ्लोर पर ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट स्थित है, उसे पिछले दो हफ्तों से सुरक्षाकर्मियों ने घेर रखा है। होटल के सभी कमरे ट्रंप के लिये बुक किये गए हैं, लिहाजा यहां किसी और मेहमान को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जब 2015 में भारत यात्रा पर आए थे तो वह भी आईटीसी मौर्य के उसी कमरे में ठहरे थे। उन्हें 26 जनवरी को भारत और अमेरिका के शीर्ष सीईओ के साथ होटल के यूरोपीय रेस्तरां 'वेस्ट व्यू' का भोजन परोसा गया था। उन्होंने ग्रैंड प्रेजिडेंशियल फ्लोर में रात्रिभोज किया था।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया