लाइव न्यूज़ :

'मैं भारत से प्यार करता हूं, हम फिर आएंगे', दो दिवसीय भारत दौरे के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका रवाना

By स्वाति सिंह | Updated: February 26, 2020 05:59 IST

36 घंटे की यात्रा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज रात स्वदेश रवाना हो गए. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित ट्रम्प के सम्मान में रात्रिभोज आयोजित किया था. 130 हेक्टेयर में फैले राष्ट्रपति भवन में जगमग रोशनी के बीच राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया के स्वागत में दरबार हॉल तक जानेवाली सीढि़यों पर राष्ट्रपति के अंगरक्षक खड़े थे.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मंगलवार रात स्वदेश रवाना हो गए. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित ट्रम्प के सम्मान में रात्रिभोज आयोजित किया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार रात कहा, ''भारत यात्रा के ये दो दिन बहुत खास रहे। मैं भारत से प्यार करता हूं। मैं भारतीयों का सम्मान करता हूं। हम फिर आएंगे, फिर आएंगे। इन शानदार दो दिन में बहुत काम हुआ। दो दिन बहुत लाभप्रद रहे। दोनों देश व्यापार और सैन्य समझौतों पर काम कर रहे हैं। भारत आना एक अद्भुत अनुभव है, जिसने काफी कुछ सिखाया।'' 

रात्रिभोज के बाद 36 घंटे की यात्रा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मंगलवार रात स्वदेश रवाना हो गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित ट्रम्प के सम्मान में रात्रिभोज आयोजित किया था। 130 हेक्टेयर में फैले राष्ट्रपति भवन में जगमग रोशनी के बीच राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया के स्वागत में दरबार हॉल तक जानेवाली सीढि़यों पर राष्ट्रपति के अंगरक्षक खड़े थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता ने दोनों का रस्मी स्वागत किया और उन्हें अंदर लेकर गए। कोविंद और ट्रम्प ने गौतम बुद्ध की पांचवीं सदी की प्रतिमा के समक्ष तस्वीर खिंचवाई।

इसके बाद आधिकारिक बातचीत हुई, जिसमें कोविंद ने कहा, ''भारत-अमेरिका संबंधों के महत्व का आकलन इस बात से ही किया जा सकता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। अमेरिका अजीज दोस्त है और भारत दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी मजबूत लोकतांत्रिक पहचान हमें जोड़ती है। 

अमेरिका की सतत आर्थिक समृद्धि और भू राजनीतिक नेतृत्व भारत के हित में है। इसी तरह भारत की बढ़ती राजनीतिक, आर्थिक एवं सैन्य छाप क्षेत्र में तथा दुनियाभर में भी अमेरिका के हित में होगी।'' ये थे व्यंजन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सम्मान में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में हुए रात्रिभोज में कई पकवान थे। इनमें धनिये का शोरबा, पालक पापड़ी के साथ आलू टिक्की, जखरेज जमीन (सब्जियों के रस में पकाई गई मौसमी सब्जियां) और दाल रायसीना शामिल थे। रात्रिभोजन में कई मांसाहारी व्यंजन और मिठाइयां भी थीं। 

ये हस्तियां थीं मौजूद रात्रिभोज में उपराष्ट्रपति एम। वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके कई मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ ही चार राज्यों के मुख्यमंत्री- सर्वानंद सोनोवाल (असम), मनोहरलाल खट्टर (हरियाणा), बीएस येदियुरप्पा (कर्नाटक) और के चंद्रशेखर राव (तेलंगाना) शामिल हुए। भारत के प्रधान न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत, विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी, बैंकर कोटक महिंद्रा, संगीतकार एआर रहमान समेत अन्य हस्तियों ने भी रात्रिभोज में शिरकत की।

पीएम मोदी ने कहा, 'अद्भुत यात्रा रही' अमेरिकी राष्ट्रपति की स्वदेश रवानगी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका और प्रथम महिला मेलानिया का शुक्रिया अदा किया। मोदी ने कहा, ''हमने द्विपक्षीय संबंधों की जमीन काफी मजबूत कर ली है। यह यात्रा 'अद्भुत' रही। मैं खुश हूं कि उन्होंने भारत की संस्कृति और सत्कार का अलग-अलग रूप देखा। भारत के लोगों ने बेहद गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकारामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया