लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत में, राजघाट विदेशी और स्थानीय आगंतुकों के लिए बंद, कई लोग निराश

By भाषा | Updated: February 24, 2020 13:12 IST

ट्रम्प मंगलवार को राजघाट जा कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। आयरलैंड से राजधानी दिल्ली घूमने आए करीब 18 पर्यटकों को सोमवार को राजघाट में प्रवेश नहीं दिया गया। पर्यटकों ने कहा कि 'बिना घोषणा' के स्मारक को बंद करने से उन्हें 'निराशा' हुई।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय पर्यटक मनीष ने कहा कि वह अपनी बहन को परीक्षा सेंटर पर छोड़कर राजघाट घूमने आया था।स्वान दस्ते के साथ ही बम निरोधक दस्ता और अन्य जवान भी तैनात रहे। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा से पहले सोमवार को महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर आने वाले विदेशी और स्थानीय आगंतुकों के लिए प्रवेश बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ट्रम्प मंगलवार को राजघाट जा कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। आयरलैंड से राजधानी दिल्ली घूमने आए करीब 18 पर्यटकों को सोमवार को राजघाट में प्रवेश नहीं दिया गया। पर्यटकों ने कहा कि 'बिना घोषणा' के स्मारक को बंद करने से उन्हें 'निराशा' हुई।

स्थानीय पर्यटक मनीष ने कहा कि वह अपनी बहन को परीक्षा सेंटर पर छोड़कर राजघाट घूमने आया था। उन्होंने बताया कि गूगल पर देखने से पता चला कि राजघाट शाम छह बजे तक खुला है लेकिन यहां आकर पता चला कि प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के अमेठी से आए मोहम्मद तौफीक भी अपनी बेटी अलीजा और भतीजे अदनान के साथ राजघाट पहुंचे लेकिन उन्हें भी अन्य पर्यटकों की तरह प्रवेश बंद होने की जानकारी नहीं थी। तौफीक ने बताया कि वह इन दिनों अमेठी से दिल्ली के एम्स में अपनी बेटी का इलाज कराने आए थे और वह बच्चों को महात्मा गांधी की समाधि राजघाट घुमाने लाए लेकिन यहां पहुंचकर प्रवेश नहीं मिलने की जानकारी मिली। सोमवार को राजघाट के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई। स्वान दस्ते के साथ ही बम निरोधक दस्ता और अन्य जवान भी तैनात रहे। 

टॅग्स :दिल्लीडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह