लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर में एकीकृत मुख्यालय के सदस्यों से चर्चा की, सुरक्षा स्थिति की जानकारी ली

By भाषा | Updated: July 26, 2021 23:20 IST

Open in App

श्रीनगर, 26 जुलाई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में एकीकृत मुख्यालय के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचे कोविंद ने यहां राजभवन में एकीकृत मुख्यालय के सदस्यों के साथ बातचीत की। एकीकृत मुख्यालय एक सुरक्षा ग्रिड है, जो नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर निगरानी रखता है और जम्मू-कश्मीर में आंतरिक सुरक्षा की देखभाल करता है।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति को नियंत्रण रेखा की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई, विशेष रूप से भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के मद्देनजर, जिस पर दोनों देशों की सेनाओं ने इस साल फरवरी में सहमति व्यक्त की थी। उन्होंने बताया कि कोविंद को अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियानों के बारे में भी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उत्तरी सैन्य कमांडर, जनरल ऑफिसर कमांडिंग 15 कोर, मुख्य सचिव ए के मेहता, प्रमुख सचिव गृह शालीन काबरा, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, आईजीपी कश्मीर विजय कुमार, सीआरपीएफ, बीएसएफ और कश्मीर की विभिन्न खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों ने राष्ट्रपति के साथ बैठक में भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos