लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने देशवासियों को होली की बधाई दी

By भाषा | Updated: March 27, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि यह त्योहार राष्ट्रवाद की भावना को और मजबूती प्रदान करेगा, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता की अभिन्न अंग है।

राष्ट्रपति ने होली की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा, ''रंगों का त्योहार होली वसंत ऋतु का प्रमुख त्योहार भी है। यह सामाजिक सौहार्द का पर्व है, जो लोगों के जीवन में खुशियां, उमंग और आशाएं लेकर आता है। यह हमें सामाजिक एकजुटता तथा बंधुत्व का संदेश देता है।''

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कोविंद के हवाले से कहा गया है कि इसके अतिरिक्त यह त्योहार लोगों को साथ आकर नए भारत के निर्माण के लिये भी प्रेरित करता है, जिसका निर्माण एकता और सद्भावना की नींव पर हुआ है।

राष्ट्रपति ने कहा, ''कामना करता हूं कि हर्षोल्लास का यह पर्व राष्ट्रवाद की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान करे, जो हमारी सांस्कृतिक विविधता का अभिन्न हिस्सा है। होली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे भारतीयों को बधाई देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा