राष्ट्रपति ने अहमदनगर के अस्पताल में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर शोक प्रकट किया

By भाषा | Updated: November 6, 2021 18:14 IST2021-11-06T18:14:41+5:302021-11-06T18:14:41+5:30

President condoles the deaths in Ahmednagar hospital fire | राष्ट्रपति ने अहमदनगर के अस्पताल में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर शोक प्रकट किया

राष्ट्रपति ने अहमदनगर के अस्पताल में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर शोक प्रकट किया

नयी दिल्ली, 6 नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक सरकारी अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों पर शोक प्रकट किया और घायल हुए लोगों के शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति कोविंद के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ अहमदनगर, महाराष्ट्र के सिविल अस्पताल में आग लगने से लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के अहमदनगर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: President condoles the deaths in Ahmednagar hospital fire

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे