लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने ग्रूप कैप्टन वरूण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 14:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि राष्ट्र उनका कृतज्ञ रहेगा।

राष्ट्रपति भवन के हवाले से ट्वीट में राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि जीवन से बहादुरी से संघर्ष करने के बाद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के अंतिम सांस लेने की खबर से दुखी हूं ।

उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने वीरता की भावना और अदम्य साहस का प्रदर्शन किया।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ राष्ट्र उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा । उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

गौरतलब है कि तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी। वरूण सिंह का बेंगलुरु के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos