राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: July 8, 2021 10:55 IST2021-07-08T10:55:52+5:302021-07-08T10:55:52+5:30

President condoles the death of former Himachal Pradesh Chief Minister Virbhadra Singh | राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया

राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली, आठ जुलाई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि उनका राजनीतिक करियर लोगों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सिंह (87) का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार की सुबह निधन हो गया।

कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘वीरभद्र सिंह के निधन की खबर सुन कर दुखी हूं। छह दशक के उनके राजनीतिक करियर में मुख्यमंत्री और सांसद के तौर पर उनकी भूमिकाएं हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जाहिर करती हैं। परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: President condoles the death of former Himachal Pradesh Chief Minister Virbhadra Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे