लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया

By भाषा | Updated: April 22, 2021 13:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जाने माने इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन पर बृहस्पतिवार को गहरा शोक व्यक्त किया और उनके परिवार एवं प्रियजनों के प्रति संवेदना प्रकट की ।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘ जाने माने इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन से काफी दुखी हूं । पद्म विभूषण से सम्मानित मौलाना वहीदुद्दीन खान ने समाज में शांति, सौहार्द और सुधारों में महत्वपूर्ण योगदान दिया । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उनके परिवार एवं प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं ।’’

गौरतलब है कि मौलाना वहीदुद्दीन खान का बुधवार को 96 साल की आयु में राजधानी दिल्ली में निधन हो गया। वह हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

मौलाना वहीदुद्दीन ने कुरान का अंग्रेजी में आसान अनुवाद किया और कुरान पर टिप्पणी भी लिखी। वह बड़े इस्लामी विद्वानों में गिने जाते थे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र