लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने माकपा नेता सीताराम येचुरी के पुत्र के निधन पर शोक प्रकट किया

By भाषा | Updated: April 22, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे माकपा नेता सीताराम येचुरी के पुत्र आशीष के असामयिक निधन से बेहद दुखी हैं और इस पीड़ा को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है ।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी के पुत्र आशीष येचुरी का कोरोना वायरस के संक्रमण से आज तड़के निधन हो गया। आशीष पेशे से पत्रकार थे और नौ जून को वह 35 साल के होने वाले थे। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में संक्रमण का इलाज करा रहे थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया ‘‘ आशीष येचुरी के निधन की जानकारी से काफी दुखी और नि:शब्द हूं ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस गहरे दुख के क्षणों में मेरी संवेदनाएं श्री सीताराम येचुरी, उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है । आपको इस अपूरणीय क्षति को सहने की ताकत मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब