राष्ट्रपति ने असम नौका हादसे पर शोक व्यक्त किया
By भाषा | Updated: September 8, 2021 22:41 IST2021-09-08T22:41:13+5:302021-09-08T22:41:13+5:30

राष्ट्रपति ने असम नौका हादसे पर शोक व्यक्त किया
नयी दिल्ली, आठ सितंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि वह असम के जोरहाट जिले में हुई नौका दुर्घटना में लोगों की मौत होने की खबर सुनकर बेहद दुखी हैं।
राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, '' मैं पीड़ितों, घायलों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं। अधिक से अधिक लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है।''
असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में निमती घाट के पास बुधवार को एक बड़ी निजी नौका सरकारी नाव से टकराने के बाद डूब गई, जिस पर 120 लोग सवार थे। इस हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 20 लोग लापता हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।