लाइव न्यूज़ :

एएमयू के शताब्दी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: December 1, 2020 16:22 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), एक दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के इस महीने के अंत में आयोजित होने वाले अलीगढ़़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) क ऑनलाइन शताब्दी समारोह में शिरकत करने की संभावना है।

एएमयू के कुलपति तारिक मंसूर ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रपति कोविंद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित होने वाले एएमयू के शताब्दी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

विश्वविद्यालय की शुरुआत के 100 साल पूरे होने पर एएमयू बिरादरी को लिखे खुले पत्र में प्रोफेसर मंसूर ने कहा कि एक दिसंबर 1920 को तत्कालीन सरकार ने एएमयू की स्थापना संबंधी गजट अधिसूचना जारी की थी।

उन्होंने कहा कि शुरू में विश्वविद्यालय प्रशासन ने एएमयू की स्थापना के 100 साल पूरे होने का जश्न एक महीने तक मनाने का फैसला किया था लेकिन कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस कार्यक्रम को मजबूरन बहुत संक्षिप्त करना पड़ा।

एएमयू के प्रवक्ता राहत अबरार ने बताया कि विश्वविद्यालय के सदी समारोह के ऑनलाइन आयोजन के दौरान एक कॉफी टेबल बुक के जरिए विश्वविद्यालय का चित्रात्मक इतिहास जारी किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया