लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने छात्रों से 2047 तक भारत को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए काम करने को कहा

By भाषा | Updated: February 23, 2021 22:20 IST

Open in App

गांधीनगर, 23 फरवरी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों से राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने को कहा " ताकि हमारा देश 2047 तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में उभर सके "। तबतक भारत की आजादी के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे।

विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने छात्रों से गुजरात की आत्मनिर्भरता, उद्यमशीलता और स्वरोजगार की संस्कृति को अपनाने का आग्रह किया।

कोविंद ने कहा, " 25 वर्षों के बाद, भारत 2047 में अपनी स्वतंत्रता की 100 वीं वर्षगांठ मनाएगा। छात्रों की यह पीढ़ी इसका गवाह बनेगी। मैं चाहता हूं कि आप सब राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने का संकल्प ले ताकि हमारा देश 2047 तक दुनिया का सबसे अच्छा देश बनकर उभरे।"

उन्होंने गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को "मिनी इंडिया" बताया क्योंकि अलग अलग राज्यों के होनहार छात्र यहां दखिला लेते हैं। यह विश्वविद्यालय केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम 2009 के तहत स्थापित किया गया है। इसका गांधीनगर में अस्थायी परिसर है।

उन्होंने कहा, "मुझे बताया गया है कि गुजरात के छात्र कुल क्षमता के सिर्फ 15 फीसदी हैं जबकि बाकी दूसरे राज्यों के हैं। मैं दूसरे राज्यों के इन छात्रों से गुजरात की आत्मनिर्भरता, उद्यमशीलता और स्वरोजगार की संस्कृति को अपनाने का आग्रह करता हूं।"

राष्ट्रपति ने उपस्थित लोगों को सूचित किया कि केंद्र ने विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर के लिए 743 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह परिसर वडोदरा जिले में बनेगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए "स्थानीय संसाधनों, ज्ञान और अनुभव" को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और छात्रों को अपने ज्ञान का उपयोग समाज और देश की भलाई के लिए करना चाहिए।

कोविंद ने विश्वविद्यालय के 21 मेधावी छात्रों को पदक प्रदान किए और खुशी जाहिर की कि इनमें से 13 छात्राएं हैं।

दीक्षांत समारोह के दौरान पीएचडी के 73, एमफिल के 26, परास्नातक के 121 और स्नातकपूर्व के 24 छात्रों को डिग्री मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है