लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सेना की उत्तरी कमान के सैनिकों के बीच पहुंचे राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: October 15, 2021 11:27 IST

Open in App

उधमपुर, 15 अक्टूबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के अभियान संबंधी क्षेत्र की निगरानी करने वाली सेना की उत्तरी कमान के सैनिकों के बीच पहुंचे। कोविंद परिपाटी से अलग जाते हुए बृहस्पतिवार को, यहां नवरात्रि के समापन वाले दिन महानवमी के अवसर पर होने वाले प्रीतिभोज ‘बड़ा खाना’ में सैनिकों और उनके परिजनों के साथ शामिल हुए।

राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से क्षेत्र का अपना दौरा आरंभ किया था। अधिकारियों ने बताया कि वहां उन्होंने लेह में सिंधु घाट पर सिंधु दर्शन पूजा की।

सिंधु नदी का तटीय हिस्सा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह लेह में शेय गांव के निकट है और यहां सिंधु दर्शन पर्व समेत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

लद्दाख के उप राज्यपाल आरके माथुर ने लेह एयरफील्ड में राष्ट्रपति का स्वागत किया। कोविंद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शाम को, कोविंद उधमपुर में सेना की उत्तरी कमान मुख्यालय के मुख्य मैदान में पहुंचे। करगिल युद्ध के नायक एवं उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी के नेतृत्व में शीर्ष अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के बीच राष्ट्रपति ने सैनिकों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने सैनिकों का हालचाल जाना और एक जवान के बच्चे को चॉकलेट भी दी।

अधिकारियों ने बताया कि महानवमी के अवसर पर राष्ट्रपति सैनिकों और उनके परिवारों के साथ ‘बड़ा खाना’ में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर बालक-बालिकाओं ने देशभक्तिपूर्ण गीत गाए और सेना की सिख रेजिमेंट के जवानों ने अपने मार्शल आर्ट्स कौशल का प्रदर्शन किया।

कोविंद लद्दाख के द्रास इलाके में सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। द्रास दुनिया के सबसे ठंडे स्थानों में से एक है। राष्ट्रपति आमतौर पर हर वर्ष दशहरा के मौके पर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। इस बार दशहरा पर्व पर द्रास में रहकर उन्होंने इस परंपरा को तोड़ा।

कोविंद सेना के कमांडर के साथ उधमपुर से हवाई मार्ग से द्रास जाएंगे। वहां पर राष्ट्रपति करगिल युद्ध स्मारक पर 1999 के करगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया