लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने एनडीसी में राष्ट्रीय सुरक्षा पर ‘चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 11, 2020 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (एनडीसी) में राष्ट्रीय सुरक्षा पर ‘प्रेसिडेंट चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना को बुधवार को मंजूरी दे दी ।

दुनिया के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में बौद्धिक और अकादमिक क्षमता बढ़ाने के संबंध में प्रोफेसरों के लिए ‘चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ और अन्य पीठ होती हैं ।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एनडीसी की हीरक जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति ने रक्षा सचिव अजय कुमार और कमांडेंट एयर मार्शल डी चौधरी की मौजूदगी में 11 नवंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रेसिडेंट चेयर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को मंजूरी दे दी।’’

बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रेसिडेंट चेयर ऑफ एक्सीलेंस से कॉलेज में बौद्धिक रूप से और समृद्धि होगी और आगे चलकर इससे उसकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा।’’

एनडीसी में राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक विषयों की शिक्षा दी जाती है और इसमें अकादमिक और शोधार्थी भी रहते हैं। कॉलेज राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक विषयों पर 47 हफ्ते का विशिष्ठ पाठ्यक्रम चलाता है जिसमें 100 सदस्य हिस्सा लेते हैं और इनमें से 25 सदस्य मित्र देशों के होते हैं ।

कुमार ने चार नवंबर को कहा था कि मित्र देशों के अनुरोध के कारण अगले दो साल में एनडीसी में सीटों की संख्या 100 से बढ़कर 120 हो जाएगी। अगले साल से सीटें बढ़ने पर अतिरिक्त सीटें नेपाल, म्यांमा और बांग्लादेश को दी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग