राष्ट्रपति ने 12 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: July 23, 2021 15:54 IST2021-07-23T15:54:57+5:302021-07-23T15:54:57+5:30

President approves appointment of Vice Chancellors in 12 universities | राष्ट्रपति ने 12 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी

राष्ट्रपति ने 12 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, 23 जुलाई केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के नियुक्ति को स्वीकृति दी है। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, “राष्ट्रपति ने 12 विश्वविद्यालयों के लिए कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।”

नवनियुक्त कुलपतियों में तारकेश्वर कुमार (हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय), प्रकाश बंसल (हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय), संजीव जैन (जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय), क्षितिज भूषण दास (झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय), बत्तू सत्यनारायण (कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय), मुतुकलिंगन कृष्णन (तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय) और बसूतकर जे राव (हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय) शामिल हैं।

इनके अलावा कामेश्वर नाथ सिंह (दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय), प्रभाशंकर शुक्ल (नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलांग), आलोक कुमार चक्रावल (गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर), सैयद अइनुल हसन (मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय) और लोकेंद्र सिंह (मणिपुर विश्वविद्यालय) कुलपति नियुक्त किए गए हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा को सूचित किया था कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों के 22 पद रिक्त हैं, जिनमें से 12 पदों के लिए नियुक्तियों पर विजिटर द्वारा पहले ही अंतिम निर्णय ले लिया गया है।

दस विश्वविद्यालय, जो अब भी पूर्णकालिक कुलपति के बिना काम कर रहे हैं, उनमें दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: President approves appointment of Vice Chancellors in 12 universities

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे