लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए गोवा में क्रिसमस मनाने की तैयारी

By भाषा | Updated: December 24, 2020 14:07 IST

Open in App

पणजी, 24 दिसंबर कोविड-19 महामारी के बीच गोवा में बृहस्पतिवार मध्यरात्रि से क्रिसमस मनाने की तैयारी जोरशोर से की जा रही है।

समुद्र तट लोगों से अटे पड़े हैं तथा बाजारों में खरीदारी का माहौल है।

गोवा में लगभग 30 प्रतिशत जनसंख्या ईसाई है और यहां के चर्च मध्यरात्रि की सामूहिक प्रार्थना के लिए तैयारियां कर रहे हैं।

इसके साथ ही कोविड-19 की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की व्यवस्था की जा रही है।

दक्षिण गोवा जिले के नुवेम गांव के निवासियों ने पणजी से मडगांव को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन किलोमीटर की लंबाई में क्रिसमस स्टार लगाए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर मध्यरात्रि के बाद डांस आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है।

गोवा चर्च के फादर मेवरिक फर्नांडीज ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मध्यरात्रि प्रार्थना सभा में एक बार में 200 लोग शामिल हो सकते हैं जिन्हें सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा, मास्क लगाना होगा और हाथों को सेनिटाइज करना होगा।”

उन्होंने कहा कि सभी प्रार्थना स्थलों को मध्यरात्रि सभा में लोगों की संख्या निर्धारित करने की स्वतंत्रता दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों